भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा है कि हाल ही में संपन्न हुआ इंग्लैंड दौरा अच्छा अनुभव रहा और वह खुश हैं कि सीरीज के दौरान वह कप्तान विराट कोहली के भरोसे पर खरा उतर सके. सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट में आठ विकेट लिए थे और टीम को 151 रनों जीत दिलाने और 1-0 की बढ़त हासिल कराने में अहम भूमिका निभाई थी.
...