न्यूजीलैंड महिला टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. अमेलिया केर (Amelia Kerr) सीरीज में 140 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं, जबकि सोफी डिवाइन 6 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज हैं. टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के लिए कायला रेनेके 86 रन के साथ सीरीज की टॉप स्कोरर हैं, जबकि नॉनकुलेलेको मलाबा 6 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रही हैं.
...