आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले होने वाली इन दोनों अहम सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को वनडे टीम में नहीं चुना गया है. न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए एक नई और युवा टीम चुनी है. नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर को ग्रोइन इंजरी के चलते आराम दिया गया है.
...