इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के एक अहम मुकाबले में शुक्रवार यानी आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है. मुंबई की टीम को इस सीजन के लिए अगर प्लेऑफ का टिकट प्राप्त करना है तो उसे आज एसआरएच की टीम को काफी बड़े अंतर से शिकस्त देनी पड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला शाम 7.30 बजे से अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
...