इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में हैदराबाद के 27 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस सीजन अपनी टीम रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए जीत में अबतक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आईपीएल 2021 में सिराज के इस उम्दा प्रदर्शन को देख पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने उन्हें जसप्रीत बुमराह से बेहतर गेंदबाज बताया है.
...