बता दें कि मिताली राज ने 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला था, ऐसे आज उनको 22 साल पूरे हो गए हैं. इससे पहले बस भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ऐसा किया है. तेंदुलकर का करियर 22 साल 91 दिन का रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 18 दिसंबर 1989 को डेब्यू किया था और अपना आखिरी मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ ही 18 मार्च 2012 को खेला था.
...