दोनों टीमें इंटरनेशनल स्टार्स से सजी मजबूत स्क्वॉड के साथ मैदान में उतरेंगी. मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं. वहीं, टीम में नैट स्किवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज और अमेलिया केर जैसे खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन है, जो विस्फोटक बल्लेबाजी और बहुपरकारी योगदान देने में सक्षम हैं. दूसरी तरफ, आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना कर रही हैं.
...