इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है और टीम को अपने पिछले 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन शानदार लय में है और अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है.
...