इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के फाइनल मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है. दोनों टीमों के बीच यह महत्वपूर्ण मुकाबला दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.
...