चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम संतुलित नजर आती है. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
...