भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में हरियाणा के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया है. इससे पहले पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया.
...