लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. मिचेल मार्श ने पिछले 9 मुकाबलों में 155.98 की स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए हैं. एडेन मार्करम ने पिछले 9 मैचों में 153.98 की स्ट्राइक रेट से 348 रन बनाए हैं. वहीं, केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 44.25 की औसत से 354 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में आवेश खान ने पिछले 10 मैचों में 10.24 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं.
...