पंजाब किंग्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 23 रन से हार झेलनी पड़ी थी. टीम लगातार हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी. बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनॉली से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह मध्यक्रम में मैच विनर साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
...