आईपीएल इतिहास में इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 17 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को नौ मुकाबलों में जीत और सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. इस मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रन रहा है. दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैदान पर अबतक कुल दो मुकाबले खेले हैं.
...