भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का तीसरा एवं अंतिम मुकाबला आज पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में दोपहर एक बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 1.30 बजे से किया जाएगा.
...