इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुनाल पांड्या को आज युएई से लौटते वक्त मुंबई स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए रोक दिया गया है. खबरों की माने तो उनके पास युएई से लौटते वक्त तय मात्रा से ज्यादा सोना बरामद हुआ है.
...