पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 17वें मुकाबले में आज कराची किंग्स (KRK) का सामना पेशावर जाल्मी (PSZ) से होगा. यह मुकाबला नेशनल स्टेडियम, कराची में खेला जाएगा. डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली कराची टीम शानदार फॉर्म में है और अपने सभी तीन मुकाबले जीत चुकी है. बल्लेबाजी में डेविड वॉर्नर बेहतरीन लय में हैं, जबकि गेंदबाजी में हसन अली ने 8 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है.
...