⚡रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर में केकेआर ने दिल्ली को दी शिकस्त, फाइनल में बनाई जगह
By Bhasha
रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे मुकाबले में गेंद दर गेंद पासा पलटता रहा लेकिन एक गेंद बाकी रहते राहुल त्रिपाठी के छक्के के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल फाइनल में जगह बना ली जहां सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.