कराची किंग्स को अपने पिछले मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में टीम इस मैच में जीत दर्ज कर वापसी करना चाहेगी. टीम के कप्तान मोईन अली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन 7 पारियों में 401 रन बनाए हैं और टीम को लगातार मजबूत शुरुआत दिलाई है.
...