कुसल परेरा ने पिछले मैच में 35 गेंदों में 58 रन बनाए हैं. इस मैच में भी यह मिडिल ऑर्डर में पारी संभाल सकते हैं. हसन अली कराची किंग्स के तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं. इन्होंने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 6.33 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए हैं. महेश थीक्शाना हैदराबाद किंग्समैन की तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. इन्होंने 8.17 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए हैं.
...