⚡कटक में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या लगा सकते हैं टी20 विकेटों का शतक
By IANS
जसप्रीत बुमराह ने अब तक 80 टी20 मैचों की 77 पारियों में 99 विकेट लिए हैं. कटक टी20 में 1 विकेट और लेते ही उनके 100 विकेट पूरे हो जाएंगे. पूरी संभावना है कि बुमराह कटक में टी20 विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे.