बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यदि यह मौका मिलता है तो यह सम्मान होगा और मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी इसके लिये मना करेगा और मैं भी अपवाद नहीं हूं. चाहे वह कोई भी नेतृत्व समूह हो, मैं हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से उसमें योगदान देना चाहता हूं.’’
...