पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य की जमकर तारीफ की. आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में प्रियांश ने शानदार प्रदर्शन किया. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में आर्य ने 35 गेंदों में तेज 69 रन बनाए और पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत दिलाई.
...