आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. यूएई आने के बाद लगातार तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. टीम को मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे युवा बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है. मुंबई के बल्लेबाजों को पंजाब के खिलाफ आईपीएल के मैच में अपनी गलतियों में सुधार करके जीत की राह पर लौटना ही होगा.
...