इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने सात नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है. इसमें ऑलराउंडर नाथन कल्टर-नील, पेसर एडम मिल्ने, लेग स्पिनर पीयूष चावला, ऑलराउंडर जेम्स नीशम, युद्धवीर चरक, मार्को जैनसेन और अर्जुन तेंदुलकर का नाम शामिल है. मुंबई की टीम में इन खिलाड़ियों के आने से टीम को और मजबूती प्रदान हुई है.
...