रोजर बिन्नी क्रिकेट इतिहास के पहले 'एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर' हैं. उनका जन्म 19 जुलाई 1955 को बेंगलुरु में हुआ था. बतौर ऑलराउंडर रोजर बिन्नी ने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में अपनी उपयोगिता साबित की है. लंबी कद-काठी वाले रोजर बिन्नी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे. इसके साथ ही गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने की महारत भी रखते थे. उनकी फील्डिंग भी काबिल-ए-तारीफ थी.
...