इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का रोमांच अब लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस सीजन का 25वां मुकाबला बीते गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली के 21 वर्षीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन की अबतक की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी.
...