⚡एशिया कप में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने चीन को 4-3 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागी हैट्रिक गोल
By IANS
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीन गोल किए जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल दागे. यह मुकाबला बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। चीन ने भारत को कड़ी टक्कर दी। मैच का शुरुआती गोल चीन ने किया था. इसके बाद भारत ने लगातार तीन गोल करते हुए 3-1 की मजबूत बढ़त बनाई.