⚡विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट को कहा अलविदा
By Dinesh Dubey
भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने आज (9 दिसंबर) क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में पार्थिव पटेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का हिस्सा थे.