दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया का यह फैसला सही साबित हुआ. श्रीलंका की कोई भी बल्लेबाज मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाई. इमेशा दुलानी के बल्ले से 32 गेंदों में सबसे ज्यादा 27 रन निकले. टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ने चार विकेट और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए.
...