भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट लाल मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. इस पिच पर काफी घास मौजूद है, जिसे मैच से पहले थोड़ा कम किया जाएगा. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घास लगभग 4 मिमी तक देखने को मिल सकती है.
...