इससे पहले शुभमन गिल कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे जिसके लिए उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. मौजूदा टी20 सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन खराब रहा है. शुभमन गिल ने शुरुआती दो मैच में चार और शून्य रन बनाए. इसके बाद धर्मशाला में तीसरे मैच में 28 रन की पारी खेली.
...