दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर दी. ट्रिस्टन स्टब्स के अलावा जोरजी ने 68 गेंदों में 49 रन बनाए. रविंद्र जडेजा ने 28.3 ओवर गेंदबादी की और 3 मेडन के साथ 62 रन देकर 4 विकेट लिए. जडेजा के अलावा 1 सफलता वाशिंगटन सुंदर को मिली. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 201 रन पर समाप्त हो गई थी.
...