टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेल जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 27 रन बनाए थे. टीम इंडिया को जीत के लिए 522 रन बनाने हैं. दक्षिण अफ्रीका ने मैच पर अपनी पकड़ पूरी तरह से बना ली है. स्टंप्स तक कुलदीप यादव नाबाद 4 रन और साई सुदर्शन नाबाद 2 रन क्रीज पर मौजूद हैं.
...