टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी टीम इंडिया और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और पाकिस्तान 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भिड़ेंगे. फैंस इस मैच का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें भाग लेंगी.
...