भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के बाद ऑल राउंडर काइल जैमीसन भी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह भी अब अपने कप्तान की तरह टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे. जैमीसन, कप्तान केन विलियमसन के बाद टेस्ट सीरीज को प्राथमिकता देने वाले टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं.
...