दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कमाल नहीं कर पाए थे. ऐसे में इस बाद दोनों बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. इसी तरह ईशान किशन और सूर्यकुमार फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी. वहीं, दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने निराश किया था और भारतीय बल्लेबाजों के सामने जमकर रन लुटाए थे.
...