भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मिली बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया की चारो तरफ जमकर प्रशंसा हो रही है. मेजबान टीम ने इंग्लैंड से पहला टेस्ट मुकाबला हारने के बाद बाकि बचे सभी तीनों मैच में शिकस्त दी. टीम की शानदार जीत के बाद मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है.
...