क्राइम ब्रांच की टीम डॉकयार्ड रोड स्थित नवाब हयात मस्जिद के पास गनी बिल्डिंग के पास पहुंची. कुछ देर बाद आरोपी जहीर कमालुद्दीन बामने (51) वहां आया, तभी आसपास सादे कपड़ों में मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और वानखेड़े स्टेडियम के अलग-अलग पवेलियन के 10 टिकट मिले. क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास ये टिकट कहां से आए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह भी काम कर रहा था?
...