भारत को अपनी कप्तानी में 2012 में अंडर-19 का खिताब दिलाने वाले उन्मुक्त चंद ने अमेरिका के माइनर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में सिलीकॉन वैली स्ट्राइकर के साथ बहुवर्षीय करार किया है. यह घोषणा उनके भारत में सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के एक दिन बाद हुई है. सोशल मीडिया में बयान जारी कर उन्मुक्त ने बताया कि वह नई शुरूआत करने के लिए तैयार हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे.
...