भारतीय यूथ टीम के रेगुलर खिलाड़ी और आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान और उप-कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई के अनुसार म्हात्रे और विहान मल्होत्रा को कलाई में चोट लगी है और वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे. दोनों खिलाड़ी अपनी चोटों के आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे.
...