आखिरी बार साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ था. उस मैच को टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीता था. अफगानिस्तान को दो जीत साल 2019 में लखनऊ में टीम इंडिया के खिलाफ मिली थी. अफगानिस्तान के मुकाबले भारतीय अंडर-19 टीम मजबूत नजर आ रही है, जिसमें आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज जैसे बल्लेबाज हैं तो हेनिल और खिलन पटेल जैसे शानदार गेंदबाज टीम में मौजूद हैं.
...