भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा आकर्षण रहा है. भारत की टीम में ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी परिस्थिति में गेम बदल सकते हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और फखर जमान जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं.
...