⚡'द हिटमैन' बयां करेगी रोहित शर्मा की 2007 से अब तक की कहानी
By IANS
भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में गलत कारणों से चर्चा में थे. चयनकर्ताओं ने चोट के कारण उन्हें आस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम में नहीं चुना लेकिन रोहित मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल के आखिरी दो मैचों में खेले.