भारत ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसमें सभी विभागों में टीम ने संतुलित खेल दिखाया. बल्लेबाज़ी में प्रतिभा रावल सबसे भरोसेमंद चेहरा बनकर उभरी हैं, जबकि गेंदबाज़ी में स्नेह राहा विकेटों की झड़ी लगा रही हैं. श्रीलंका महिला टीम ने पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत हासिल की है.
...