दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाजी ने निराशानजक प्रदर्शन किया. युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों ही वनडे मैचों में खेलने का मौका मिला, लेकिन वो इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने पहले वनडे मैच में 17 रन, दूसरे वनडे मैच में 11 रन और तीसरे वनडे मैच में उन्होंने सिर्फ 26 रन ही बनाए.
...