वॉशिंगटन सुंदर ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल मुकाबले में सुंदर ने सौराष्ट्र के खिलाफ 61 गेंदों में ताबड़तोड़ 70 रन बनाए, जिसमें 8 आतिशी चौके शामिल थे. सुंदर ने भारत के लिए चार टेस्ट मैच, 1 वनडे और 30 टी20 मैच खेले हैं. भारत की पिचें हमेशा से स्पिनर्स को मदद करतीं है. ऐसे में सुंदर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना गेंदबाजी से कोहराम मचा सकते हैं.
...