इस बीच, लड़खड़ाती वेस्टइंडीज टीम को संभालने का काम जेसन होल्डर और फैबियन एलेन ने किया, दोनों ने मिलकर बड़ी-बड़ी बाउंड्रियां लगाकर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े. इस दौरान होल्डर ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया. लेकिन बड़ी होती इस साझेदारी (78) को सुंदर ने तोड़ा, जब एलेन (29) रनों पर वापस पवेलियन भेज दिया. 38वें ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बन चुके थे.
...