दूसरे टेस्ट में हनुमा विहारी को कप्तान विराट कोहली की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. उन्होंने पहली पारी में 20 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में वो 40 रन बनाकर नाबाद रहे. एक छोर से विकेट गिर रहे थे लेकिन दूसरे छोर पर हनुमा विहारी क्रीज पर टिके रहे. अगर विहारी को किसी बल्लेबाज का साथ और मिलता तो वो टीम का स्कोर 300 के पार भी ले जा सकते थे.
...