अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल यानी 19 जून को बेंगलुरु में खेला जाएगा. यह मुकाबला निर्णायक होगा. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजी में बदलाव हो सकता है. वहीं, गेंदबाजी विभाग में कोई बदलाव नहीं होगा. इस मैच में आलराउंडर दीपक हुड्डा को मौका मिल सकता है.
...